Uncategorized

भाजपा स्थापना व संविधान दिवस मनाने भाजपा गंगरेल मंडल की हुई बैठक


धमतरी। भाजपा स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी के रूपरेखा बनाने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, मंडल प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला सह संयोजक श्रीमती श्यामा नरेश साहू की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता गंगरेल मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने की। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती संविधान दिवस तक के कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। मंडल टोली के रूप में संयोजक मंडल महामंत्री नरेश यादव, सह संयोजक जनपद सदस्य श्रीमती अनीता यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा को नियुक्त किया गया। गंगरेल मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कार्यक्रम के रूप रेखा के संबंध में समग्र मार्गदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला सह संयोजक श्रीमती श्यामा नरेश साहू ने ‘गांव चलो, घर चलोÓ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाने एवं लाभार्थी संपर्क को विशेष महत्व देने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर ग्राम भोयना के नवनिर्वाचित सरपंच पारथी राजू ध्रुव एवं ग्राम बरारी के नवनिर्वाचित सरपंच राजेंद्र ध्रुव ने भारतीय जनता पार्टी परिवार की सदस्यता ग्रहण की। उक्त बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश साहू जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव जनपद सदस्य कैलाश देवांगन मंडल उपाध्यक्ष अनीश देवांगन पुरन ध्रुव गजाधर प्रसाद सिंन्हा सुलोचना देवांगन सुशील कुमार निषाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!