Uncategorized

अटल जी के जन्मदिवस पर ग्राम कुर्रा में प्रतिमा का भव्य अनावरण, महापौर रहे मुख्य अतिथि

स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सत्य, सुशासन, राष्ट्रभक्ति और मानवता को समर्पित रहा-रामू रोहरा

भाजपा मंडल रावां के अंतर्गत ग्राम कुर्रा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा रहे। इस अवसर पर अटल जी के आदर्शों, विचारों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करते हुए विधिवत दीप प्रज्ज्वलन किया गया।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सत्य, सुशासन, राष्ट्रभक्ति और मानवता को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हम सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रकाश स्तंभ है, जो देशहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर भाजपा मंडल रावां के अध्यक्ष अमन राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी हेमंत माला, परमेश्वर साहू, छत्रपाल सिन्हा, पूर्व सरपंच खम्हन साहू, सुकलाल साहू, लोचन साहू, कांशीराम, यशवंत साहू, शत्रुहन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!