Uncategorized

महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याताओं ने रामू रोहरा से मिलकर समस्या दूर करने की अपील

बीसीएस शासकीय महाविद्यालय धमतरी के समस्त अतिथि व्याख्याताओ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रामू रोहरा प्रदेश महामंत्री भाजपा से मुलाकात की। अतिथि व्याख्याताओं ने बताया कि शासन के आदेशानुसार हमे 11 माह रखा जाना है। किंतु अधिकांश महाविद्यालय में 15 मई 2025 को कार्यमुक्त किया गया. जबकि अभी तक छात्र छात्राओं का कोर्स भी पूरा नहीं हो पाया है । रामू रोहरा ने अतिथि व्याख्याताओं की समस्याओं को ध्यान से सुना और सचिव, उच्च शिक्षा विभाग एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से इससे तत्काल बात की और इस समस्या का निराकरण करने कहा।साथ ही अतिथि व्याख्याताओं ने नियमितीकरण की मांग भी की। इस विषय पर आपके द्वारा शीघ्र ही मुख्यमंत्री से चर्चा की बात कही गई । साथ ही हमे भी मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कही गई। ताकि हम अपनी मांगों को स्वयं उनके सामने रख सके। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी से भीषम साहू, कुशल चोपड़ा, डॉ जितेंद्र मानकर, डॉ कामिनी सिन्हा, डॉ भूपेंद्र साहू, हिमांशी कदम, नरोत्तम साहू, मेनका साहू, संजय कुमार, जितेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!