100 दिन का रिपोर्ट कार्ड : नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर के नेतृत्व में कुरुद हर क्षेत्र में बुलंदी की ओर हुआ अग्रसर

कुरूद। 8 मार्च को नगर पंचायत परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, शपथ ग्रहण करते ही ज्योति भानु चन्द्राकर ने विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को नगर में आगे बढ़ाने के नारा देते हुए कुरूद के प्रत्येक वार्डों से लगभग 500 महिलाओं की टोलियों को मिलाकर हर वार्ड में महिला कमांडो समिति बनाया गया जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, एसडीओपी रागिनी मिश्रा एवं महिला पार्षदों और गणमान्य अतिथियों के द्वारा संपन्न हुआ। नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने शुरू से लेकर बग़ैर रूके, बगैर थके काम करने के संकल्प के साथ परिषद बैठक और पीआईसी बैठक करके नगर के समस्त वार्डों में संकल्प पारित करके ज्योति भानु चन्द्राकर के द्वारा विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में विभागीय मंत्री अरूण साव एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कुरूद नगर को संभाग के सबसे पुराना नगर पंचायत होने के नाते परिषद के निर्णय अनुसार नगरपालिका बनाने के लिए मांग किया गया जो कि नगरीय निकाय विभाग के मार्गदर्शन में कलेक्टर ने कार्यवाही प्रारंभ कर दिये है। इसी प्रकार नगर पंचायत कुरूद में अब तक 6-7 बड़े छोटे आयोजन शपथ ग्रहण, लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम, अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान कार्यक्रम, तिंरगा यात्रा कार्यकम, साहू समाज सामुदायिक भवन शिलान्यास कार्यकम, अतिक्रमण सप्ताह अभियान नगर के यातायात को व्यवस्थित कर वर्षों से आवागमन को बाधित करने वालो अतिक्रमण हटाना, कुरूद के खेल मैदान चौपाटी, नये बाजार और पुराने बाजार को व्यवस्थित और विकसित करने जैसे संकल्प वाले कार्य, कुरूद के सभी वार्डों में आकर्षक शौचालय निर्माण कर महिलाओं को संचालन के लिए जि़म्मेदारी देना, गर्मी में पेयजल का सफल संचालन कर गर्मी के मौसम में भी वार्डों में टैंकर की आवश्यकता न होना, इसी प्रकार नगर मे बरसात से जलभराव न हो वर्षो से सफ़ाई के लिए नालियों को सफ़ाई कार्य युद्ध गति से चल रहा है।
मिली करोड़ो की विकास कार्यो की स्वीकृति
इसी प्रकार अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन मे नगर में व्यावसायिक एवं शासकीय कार्यों के लिए शासन जमीन मांग के प्रकियाओं को पूर्ण करने एवं नये नगर पंचायत कार्यालय भवन के लिए 1 करोड़ 68 लाख राशि स्वीकृत सूची सहित गंदे पानी को फिल्टर कर गार्डन एवं कृषि कार्यों के लिए उपयोगी पानी बनाने जैसे कार्य के लिए 2 करोड़ 69 लाख स्वीकृत कराने जैसे बड़े कार्यों के लिए कुल 4 करोड़ 37 लाख राशि विकास कार्यों के लिए 100 दिन के कार्यकाल में ज्योति चन्द्राकर वाली नये परिषद ने पुरा कर छत्तीसगढ के 114 नगर पंचायतों में कुरूद नगर पंचायत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किये है।
मोदी की गारंटी मे विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को तेज़ी से आगे बढ़ाते रहेंगें – ज्योति भानू चन्द्राकर

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा विधायक अजय चन्द्राकर का कुरूद की जनता का विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर के नगर के जनता के प्रति नि:स्वार्थ जुनूनी कार्यशैली के लिए, परिषद के सभी अनुभवी एवं जुझारू पार्षदगणों विकास परख सोंच एवं सहयोग के भावना के लिए सहित सभी संगठनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। कुरूद नगर के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड की तरह सदैव विकसित होता रहे सबके सहयोग से कुरुद जल्द ही नगर पालिका के दर्जा लेकर नगर में विकास की रफ़्तार को मोदी की गारंटी मे विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को तेज़ी से आगे बढ़ाते रहेंगें।
