Uncategorized

खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन


कुरुद। छत्तीसगढ़ सरकार की नई खाद वितरण नीति को लेकर इन दिनों किसानों में आक्रोश है। ऐसे में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर के नेतृत्व में किसानों द्वारा समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
आंदोलन की अगुवाई कर रही कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने राज्य सरकार की इस व्यवस्था को पूरी तरह किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा सरकार ने प्रति एकड़ खाद का कोटा घटाकर खेती की लागत को दोगुना और संकट को चौगुना कर दिया है। इतने कम खाद में किसानी करना पूरी तरह असंभव है। एक तरफ सत्ता पक्ष खुद को किसान हितैषी बताने का ढोंग रचता है, तो दूसरी तरफ अन्नदाता को बिचौलियों और कालाबाजारी के रहमों-करम पर छोड़ दिया गया है। इस गलत नियम को वापस लेना ही होगा। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री रमेश साहू, आशीष शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, मनीष साहू और ब्लॉक महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन आदि जुटे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!