Uncategorized

कांग्रेस भवन में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया याद

देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. इसी कड़ी कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें याद किया गया. इस दौरान उनकी छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. एवं उपस्थित कांग्रेसियों ने शपथ लिया की हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्ण शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हैं। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं.पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि राजीव गांधी नये भारत के निर्माता थे, जिन्होंने देश में सूचना क्रांति लाकर देश को तकनीकि क्षेत्र में विश्व स्तर पर खड़ा किया है. वहीं युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्हें जिम्मेदारी का अहसास कराया. साथ ही पंचायती राज्य एक्ट लाकर देश के ग्रामीण क्षेत्र को सत्ता में भागीदारी का मार्ग दिखाया. संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, पूर्व पीसीसी सचिव लेखराम साहू ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी द्वारा स्थानीय निकायों और पंचायतों को मजबूत करने के लिए 73 और 74 वें सविधान में हुए संशोधन को तत्काल लागू करने की मांग भी उठाई थी. जिससे देश विकास की ओर अग्रसर हो सके. कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी व आभार योगेश शर्मा के द्वारा किया गया इस दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, हरविंदर छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, जिला महामंत्री विक्रांत पवार, पार्षद सुमन मेश्राम, सूरज गहरवाल, कन्हैया सोनी, अविनाश मारोठे, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, आशुतोष खरे, सूरज पासवान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!