Uncategorized

खाली मटका लेकर निगम पहुंचे कांग्रेसी व वार्डवासी:जल संकट को लेकर कांग्रेस का निगम मे जोरदार प्रदर्शन

शहर मे जल संकट और गंदा पानी आने की समस्या से राहत दिलाने किया गया विरोध प्रदर्शन

आज पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा निगम कार्यालय मे जोरदार प्रदर्शन किया गया.कांग्रेसी राजीव भवन से निगम तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया गया.ज़ब कांग्रेसी पहुंचे तो निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे. इसके बाद उपायुक्त पी सी सार्वा पहुंचे.
बता दे कि वर्तमान मे भीषण गर्मी पड़ रही है और शहर मे जल संकट गहरा गया है ऐसे मे शहरवासियो को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आज प्रदर्शन किया गया. साथ ही डाक बंगला वार्ड मे गंदा पानी आने की समस्या को भी प्रमुखता से रखा गया. कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमा गया कांग्रेसी खाली मटका लेकर विरोध करने पहुंचे थे. विरोध के दौरान मटका को पटक कर फोड़ा गया. इस दौरान बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा.विरोध प्रदर्शन करने वालो मे प्रमुख रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश लाल गौतम वाधवानी नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन पार्षद सुमन मेश्राम सूरज गहरवाल रामेश्वरी कोसरे उमा ध्रुव योगेश लाल सोमेश मेश्राम हरमीन्दर छाबड़ा अरविंद दोशी आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या मे वार्ड वासी व कांग्रेसी उपस्थित रहे.

इंटर कनेक्शन के कारण कुछ दिन गंदा पानी आता है, जहां पानी की किल्लत है वहां टेंकर के माध्यम से व्यवस्था कराई जा रही है – महापौर रामू रोहरा

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि वार्ड वासियो के द्वारा गंदा पानी आने की शिकायत की जांच करवा रहे हैं गंदा पानी सालों के बाद पहली बार पानी जा रहा है वार्ड के पाइप लाइन का इंटर कनेक्शन किया जा रहा हैं. ऐसे में तीन-चार दिन पानी थोड़ा गंदा आता है या कई घरों मे पानी नहीं आता है इसलिए पानी रिफलिंग करना पड़ेगा,पानी साफ करना पड़ेगा इसलिए इंटर कनेक्शन के बाद हम चार दिन इस पानी का उपयोग न करने की हिदायत देते है. जहां पानी की किल्लत है वंहा टेंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!