Uncategorized

गणित की शिक्षका सहित प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर स्कूल में ताला जड़ किया गया विरोध प्रदर्शन

लोहरसी हाई स्कूल के सामने पालकों व शाला प्रबंधन समिति ने दिया धरना

धमतरी । नये शिक्षण सत्र के शुरुआत के साथ ही कुछ स्कूलो में मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन भी होने लगा है। इसी कड़ी में आज लोहरसी हाई स्कूल में पालकों ने ताला जड़ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।बता दे कि शाला प्रबंधन समिति व छात्र-छात्राओं के पालको का कहना है कि स्कूल में गणित की शिक्षका का अध्यापन कार्य सही नहीं है। जिसके कारण स्कूल का परीक्षा परिणाम साल दर साल गिरता जा रहा है। साल भर से पालकों व शाला प्रबंधन समिति द्वारा गणित की शिक्षिका को हटाने की मांग की जा रही है। लेकिन इस ओर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस साल भी परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुरुप नहीं आया है। ऐसे में नये शिक्षण सत्र में गणित शिक्षिका को हटाया जाये। लेकिन सत्र शुरु होने के बाद भी शिक्षिका को हटाया नहीं गया है। इसलिए आज स्कूल के गेट पर ताला जड़़ पालको व शाला प्रबंधन समिति द्वारा धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रभारी प्राचार्य को भी हटाने की मांग की गई। दोनों पर निष्क्रियता सहित उदासीनता का आरोप लगाया गया है। स्कूल में ताला जडऩे की सूचना के बाद शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही उनकी मांगो पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लगभग 2 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!