Uncategorized

24 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति : विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर धमतरी — महापौर रामू रोहरा


धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक एवं निर्णायक उपलब्धि दर्ज हुई है। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के सतत प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी समन्वय का परिणाम है कि ग्राम अर्जुनी, भानपुरी, तरसिवा कुर्रा, अमलीडीह एवं नया बस स्टैंड को जोडऩे वाले अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण हेतु 24 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह मार्ग केवल डामर और कंक्रीट की सड़क नहीं, बल्कि ग्रामीण समृद्धि, शहरी विस्तार और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। इससे आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, किसानों की उपज को बेहतर बाजार मिलेगा, विद्यार्थियों की शिक्षा तक पहुंच सशक्त होगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। विकास की धारा अब अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से प्रवाहित होगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महापौर रामू रोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कर्मठ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा तथा जनसेवा के लिए समर्पित सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के कारण ही धमतरी को यह ऐतिहासिक सौगात प्राप्त हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!