Uncategorized

मिट्टी के बर्तन व कलाकृति बनाने वाले जरूतमंद कुम्हार परिवार को निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक दिलायेगे – ओंकार साहू

जिला स्तरीय कुम्हार समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए विधायक


धमतरी । विधायक ओंकार साहू नगर पंचायत आमदी में आयोजित कुम्हार समाज के जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन समारोह में शामिल हुये.कार्यक्रम में विधायक नें प्रभु श्री रामचंद्र व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मिँधू कुम्हार जी के तैलचित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. विधायक ओंकार साहू नें कहा कुम्हार समाज मेहनती समाज हैं और मिट्टी के बर्तन व कलाकृतिया बनाने में माहारथ हासिल हैं ये बात किसी छुपा नहीं हैं े लेकिन मिट्टी के बर्तन बनाने वाले भाइयों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिये समाज को आधुनिक तकनिको से जुडऩा बहुत जरुरी हैं.उन्होंने कहा हमने हालही में कुम्हार परिवारों को इलेक्ट्रिक चाक का निशुल्क वितरण किया है आने वाले समय जिन्हे भी इलेक्ट्रिक चाक की जरुरत रहेंगा हम उसे भी दिलाएंगे.उन्होंने कहा निश्चित ही इलेक्ट्रॉनिक चाक कुम्हारों के लिए खुशखबरी लेकर आई आयेगी , जिससे कम मेहनत में ज्यादा मिट्टी के बर्तन बनाए जा सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू ने कहा कुम्हार समाज के द्वारा बने बर्तन के बिना हम कोई भी धार्मिक , सामाजिक कार्यक्रम संपन्न नहीं बना सकते. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज साहू ने कहा आमदी में 200 की संख्या में कुम्हार परिवार निवासरत हैं निश्चित यह नगर के लिये गर्व का विषय हैं.इस कार्यक्रम में तोता राम कुम्भकार केन्द्र प्रधान कुम्भकार समाज आमदी, श्रीमती ज्योति साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी , नगर पंचायत आमदी, हेमनू राम कुंभकार, कंवल पांडे ,द्विज राम कुम्भकार (पूर्व अध्यक्ष कुम्भकार समाज धमतरी) जोहन कुंभकार, डॉ. नरोत्तम कुंभकार, कोमल यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत आमदी , ऋषभ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष, एमन साहू विधायक प्रतिनिधि आमदी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र कुम्भकार, त्रिभुवन मटियारा, पार्षद, नारायण ढीमर पार्षद, श्रीमती ललिता पटेल पार्षद , पारसमणि साहू पार्षद , लक्ष्मी पटेल पार्षद, उमानंद कुंभकार पार्षद , जागेश्वर नेताम पार्षद , सुनीता साहू पार्षद, संतोषी साहू पार्षद, सरिता साहू पार्षद, चितेन्द्र साहू पार्षद, किरण साहू पार्षद, छबलू साहू पार्षद साथ में बड़ी संख्या मातृ शक्ति व सामाजिक जन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!