मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्कूलों में फिर बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, जानिए अब कब खुलेंगे स्कूल?

MP School Holiday : मध्‍यप्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब कक्षा पहली से पाचवीं तक के स्कूल 1 जुलाई से लगेंगे। वहीं छठवीं से 12वीं तक के स्कूल 20 जून से 30 जून तक सुबह की पहली पाली में लगेंगे।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार सुबह यह निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को द्ष्टिगत रखते हुए ग्रीषमअवकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होंगी। 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे।

बता दें, कि इस बार भीषण गर्मी के कारण दो बार ग्रीष्मावकाश में वृद्धि की गई है। इससे पहले 16 जून से स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन फिर 19 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया गया था। अभी तक हर साल स्कूल शिक्षा विभाग 15 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा करता था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!