Uncategorized

कांकेर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई पूर्व विधायक रंजना साहू, कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

धमतरी। पुन: भाजपा की मोदी सरकार बनाने एवं 400 पार के सिद्धांत को लेकर निरंतर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसी तारतम्य में कांकेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत कांकेर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नरहरपुर मण्डल में आयोजित हुआ, जिसमें कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी , कांकेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई, श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी जी की केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे और चुनाव में जीत दिलाने जुट जाए।

इस मौके पर कांकेर पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!