Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा ने लघु उद्योग के माध्यम से परिवार को आर्थिक सबलता प्रदान करने में योगदान दे रही महिलाओं का किया सम्मान

विकसित भारत के निर्माण में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं-चंद्रकला पटेल

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर संभव प्रयास कर रहे हैं -मोनिका देवांगन

धमतरी- भारतीय जनता महिला मोर्चा ने स्मार्ट महिला ट्रेवलर सम्पर्क अभियान के तहत सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही एवं लघु उद्योग के माध्यम से अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में लगी महिलाओं से सम्पर्क कर उनका सम्मान किया। इसी कड़ी में मराठा पारा से मंजू देवांगन द्वारा कपड़े सिलाई के कारोबार संचालित कर बहनों को रोजगार प्रदान कर रही है ममता पटेल उर्मिला लोधी सविता पटेल जागृति पटेल रोशनी यादव और बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। ब्राह्मण पारा से मोहनी कुंभकार रेणुका कुंभकार के द्वारा लघु गृह उद्योग द्वारा दीया कलसा का निर्माण कर रही है साथ ही रेखा सोनी कमलेश्वरी सोनी आशा सोनी सुकन्या सोनी सुमन सोनी युक्ति सोनी के द्वारा चांदी के स्वहस्त निर्मित ज्वेलरी का निर्माण कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है ।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ऐसी बहनों गमछा पहनाकर सम्मान किया गया ।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रकला पटेल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.मोनिका देवांगन ने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर संभव प्रयास कर रहे हैं.इस अवसर पर महिला मोर्चा से ईश्वरी पटवा रुक्मणी सोनकर डॉली सोनी रेखा शांडिल्य उपस्थित रहीं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!