Uncategorized

अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही,43 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

धमतरी पेट्रोलिंग के दौरान नहरनाका चौक के पास धमतरी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने हेतु मोटरसाइकिल में ले जाने की मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम भेजकर रेड कि कार्यवाही की गई।जहां पर नहरनाका चौक के पास के पास देवानंद ध्रुव पिता गणेश ध्रुव निवासी दोनर नाम का व्यक्ति अपने मोटरसायकिल में एक प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जा रहा था जहां पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी देवानंद ध्रुव राम ध्रुव पिता गणेश ध्रुव के पास से एक प्लास्टिक बोरी में 43 पौवा देशी प्लेन कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 4310 रूपये प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल कीमती 84000 रूपये जुमला किमती 91750 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरी.ब्रिजेश तिवारी,प्रआर.गोपी चंद्राकर,आर.अंकुश नंदा, अंशुल सालुंके का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!