Uncategorized

हरेली पर्व के दौरान अवैध शराब कारोबार पर भखारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,5 प्रकरणों में 5 आरोपी गिरफ्तार

महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर सख्ती,62.700 लीटर अवैध शराब एवं 440 बिक्री रकम जब्त

हरेली पर्व के दौरान ग्राम कोपेडीह में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने एवं बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर प्रभावी रेड कार्यवाही की गई।
पुलिस टीमों द्वारा ग्राम कोपेडीह के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 04 आरोपियों के कब्जे से कुल 60 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित अवैध महुआ शराब तथा एक अन्य कार्यवाही में 15 पौवा देसी प्लेन शराब (कुल 2.700 लीटर) एवं बिक्री रकम 440 रूपये बरामद की गई।
इस प्रकार कुल 05 प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 62.700 लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल कीमत 7,200 रूपये तथा 440 रूपये बिक्री रकम सहित कुल 7,640 रूपये की संपत्ति जब्त की गई है।

महुआ शराब के 04 प्रकरणों में 04 आरोपी

थाना भखारा में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत निम्न प्रकरण दर्ज किए गए जिसमे आरोपी सकून खूंटे पति स्व. व्यास खूंटे, 40 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 02, थाना भखारा,सोनउराम देशलहरे पिता स्व. सखाराम देशलहरे, 52 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक
01, थाना भखारा, ईश्वरी बाई बांधे पति कल्याण सिंह, 50 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 01, थाना भखारा, देवचंद बंजारे पिता नम्मू राम बंजारे, 25 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 03, थाना भखारा शामिल है. देशी शराब बिक्री करते युवक पर भी कार्यवाही की गई जिसमे आरोपी* यनिष कुमार साहू, पिता तीरथ राम साहू, 22 वर्ष, निवासी जोरातराई सी, थाना भखारा, जिला धमतरी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!