Uncategorized

धमतरी नगर निगम का मवेशी धरपकड़ अभियान तेज, 45 मवेशी पकड़े गए

धमतरी-शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों से आमजन को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए धमतरी नगर निगम द्वारा मवेशी धरपकड़ अभियान को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में निगम की टीम ने अंबेडकर चौक से अर्जुनी चौक तक तथा अंबेडकर चौक से रुद्री रोड मार्ग पर विशेष अभियान चलाते हुए कुल 45 मवेशियों को पकड़ा।

पकड़े गए सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से अर्जुनी गौठान में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर मवेशियों के विचरण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे देखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
निगम प्रशासन ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें और उचित व्यवस्था करें,
अन्यथा निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े
इस अभियान में निगम के श्यामू सोना, बंसी दीप, गोविंद पात्रे, कुश नायक, मुकेश साहू, अतीश मिश्रा, अश्वनी राजपूत, गोलू पटेल,धनेश सिन्हा, गिरवर सिन्हा एवं अमित सोना सहित अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!