Uncategorized

नवकार महिला मंडल का सम्मान समारोह संपन्न,विगत 23 वर्षो से दीन दुखियो असहायो जरुरतमंदो की कर रहे मदद

नवकार महिला मंडल का सम्मान समारोह संपन्न हुआ.ज्ञात हो कि नवकार महिला मंडल में विगत 23 सालों से कार्यरत अध्यक्षा संतोष मिन्नी द्वारा सभी सदस्यों को उपहार भेंट किया गया.श्रीमति मिन्नी ने कहा कि जिंदगी से हर पल एक मौज मिली एक अच्छा दोस्त मांगा था पर मुझे तो दोस्तों की फौज मिली है.वे एक बेहतर अध्यक्ष है या नहीं लेकिन उनके सदस्य बेहतर मेंबर है.यह अपना अमूल्य समय हर कार्य में अपना वक्त निकाल कर भरपूर सहयोग देते हैं.सभी मेंबरों ने नवकार महिला मंडल के कार्य की सराहना संतोष मिन्नी ने कोषाध्यक्ष अध्यक्ष इंदु जैन का स्वागत करते हुए कहा कि कोषाध्यक्ष का सहयोग मिलने से हम जमा राशि से कार्य करते हैं एवं सचिव कुसुम गोलछा को अपना दांया हाथ बताते हुए कहा कि शुरुआत से अंत तक हर काम में बराबरी की भागीदार है उनके सहयोग से ही मेरा हर कदम आगे की ओर अग्रसर रहता है एवं सभी के साथ सहयोग से कार्यक्रम संपन्न होता है. नीता लोढ़ा ने अध्यक्ष सचिव के कार्य की प्रशंसा की.संतोष मिन्नी द्वारा हौजी गेम खिलाया गया.जिसमे प्रथम पुरस्कार कुसुम गोलछा को मिला. सेकंड सरिता जैन थर्ड रीता छाजेड़ रही.लकी विनर सुमन राखेचा रही एवं जाप वह हर कार्य में अग्रणी रहने वाली दीपा जैन को भी पुरस्कृत किया गया .उल्लेखनीय है कि मंडल 23 सालों से दीन दुखी असहाय एवं जरूरतमंदों की जरूरत के लिए बना है.कार्यक्रम में कुसुम गोलछा इदू जैन सरिता दीपा जैन दीपा दुर्गा रीता छाजेड़सुमन राखेचा अनीता लुंकड़ अंजू नीति लोढ़ा एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!