Uncategorized

गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा अश्लीलता निवारण एवं नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प

गायत्री परिवार मुजगहन का हुआ होली मिलन कार्यक्रम

होली के पावन पर्व पर ग्राम मुजगहन के धुनादास मंदिर प्रांगण में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री परिवार द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें ग्राम मुजगहन को नशा मुक्त गांव बनाने एवं अश्लीलता निवारण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भावना, भाईचारा एवं समानता का पर्व है । होली हमें अच्छाईयों को ग्रहण करना और बुराईयों का त्याग करना सिखाता है। सरपंच होमेश्वर साहू, उपसरपंच जतिन साहू, पूर्व सरपंच वेदराम साहू , वरिष्ठ परिजन जनक नेताम,अघनू राम गजपाल ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली हमें अपने गांव को आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करने का संदेश देता है। उपस्थित सभी परिजनों ने नगाड़े की थाप पर फाग गीत गाकर खूब आनंद एवं ख़ुशी मनाई।गुलाल लगाकर एक दूसरे का गले लग कर कुशल मंगल की कामना किये।अंत में उपस्थित सभी ग्राम वासियों एवं गायत्री परिजनों ने ग्राम मुजगहन को नशा मुक्त गांव बनाने एवं अश्लीलता निवारण का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिलीप नाग ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गायत्री परिवार मुजगहन के संरक्षक धनवंतरी नाग, जिला समन्वयक दिलीप नाग, सरपंच होमेश्वर साहू,उप सरपंच जतिन साहू, पूर्व सरपंच वेदराम साहू, प्रज्ञा पीठ के अध्यक्ष भागवत सिन्हा,जनक नेताम, अघनू राम गजपाल, हरिशंकर ध्रुव, ओम प्रकाश नाग, शेष नारायण साहू,पुनवा राम साहू,लाला राम साहू, मोहन गंजीर, महेश्वर साहू, ईश्वर सेन,भूमेश साहू, धर्मेन्द्र साहू,लीला राम साहू,खिलेन्द साहू, गोविंद सिन्हा, मुरली साहू, भण्डारी जी, विरेन्द्र सिंह, शंकर सिन्हा, कृपा राम,भानसिंग, साहू
सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!