Uncategorized

ग्राम सिलौटी में मनायी गई भक्त मां कर्मा जयंती, मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू


कुरुद। सिलौटी में आयोजित कर्मा जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे लेखराम साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती बड़े धूमधाम के साथ ग्राम सिलौटी में मनाया गया इस रैली में महिला एवं पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये इस रैली मे सभी महिलाएं एक वेशभूषा में आए। रैली एवं पदयात्रा पूजा अर्चना आरती भोजन प्रसादी के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली लेखराम साहू ने भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर ग्राम सिलौटी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री साहू ने कहा भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति और समाज कल्याण समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है उनके आदर्श और विचार समाज को एकता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है। इस आयोजन में ग्राम सिलौटी के सरपंच अनिल शिंदे ग्रामीण अध्यक्ष साहू समाज विजय साहू श्यामू साहू गिरधारी साहू द्रोणाचार्य साहू जागेश्वर साहू शिव प्रसाद पटेल कुलेश्वर साहू गिरधारी साहू लेख राम सिन्हा गिरधर मारकंडे पितांबर साहू सामाजिक बंधु एवं ग्राम के अन्य समाज के लोग भी सम्मिलित हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!