Uncategorized

कुरूद पुलिस द्वारा आयोजित की गई एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता,चर्रा की टीम रही विजेता, छाती रही उपविजेता

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा ग्राम चर्रा में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।जिसमें थाना क्षेत्र के अलग अलग ग्रामों के ग्राम चर्रा,ग्राम कोकड़ी, ग्राम छाती,ग्राम खैरा के कुल 4 टीमों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।ग्राम चर्रा की टीम प्रथम रही और चर्रा की टीम को 2000रुपये एवं द्वितीय पुरूस्कार ग्राम छाती की टीम को द्वितीय ईनाम 1000 रुपये,शिल्ड ट्राफी एवं सभी खिलाड़ियो को वितरण किया गया। सभी थाना प्रभारियों को अपने बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ सामुदायिक पुलिसिंग किये जाने के भी निर्देश दिये गए हैं।उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी कुरूद निरी.अरुण साहू एवं थाना कुरूद स्टॉफ सहित चर्रा के ग्राम वासी एवं युवा अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!