भगवान महावीर स्वामी के पांच दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ
27 से 31 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक, सेवाभावी व सांस्कृतिक आयोजन
रोजाना निकाली जाएगी प्रभातफेरी, महोत्सव को लेकर समाज में उत्साह का माहौल

धमतरी। भगवान महावीर स्वामी के पांच दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ हो गई है। 27 मार्च से प्रभातफेरी प्रारंभ होकर 31 मार्च तक चलेगी। प्रभातफेरी प्रात: 6 बजे से निकलेगी जो प्रतिदिन क्रमश: राष्ट्रीय गौशाला, अभिनन्दन स्वामी मंदिर शांति कॉलोनी, अमलतासपुरम, नया स्थानक भवन, दिगम्बर जैन मंदिर जाएगी। मुख्य आकर्षण प्रति दिन प्रभातफेरी के समापन पर वृक्षारोपण किया जाएगा।वही अहिंसा खेल दिवस का आयोजन भी होगा,जिसमें सभी वर्ग के लिए खेलकूद आयोजित होगा। महोत्सव में पंडरिया की बेटी काजल डाकलिया जो संयम पथ पर अग्रसर हो रही हैं उसका भी धमतरी संघ की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। जीवदया के क्षेत्र में खेमचंद जी गोलछा और पीयूष जी पारख का सम्मान और चिकित्सा के क्षेत्र में शिवा प्रधान का सम्मान भी महोत्सव का हिस्सा रहेगा।
विशाल स्वास्थ शिविर होगा आयोजन, दिव्यांगजनों को नि:शुल्क होगा कृत्रिम पैर वितरण

पांच दिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल नि:शुल्क स्वास्थ शिविर होगा जो आमजनों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमें अंचल के ख्यातिनाम विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वही पैर से दिव्यांग भाई बहनों को नि:शुल्क जयपुर पैर का वितरण भी किया जाएगा।प्रति वर्ष अनुसार रक्त दान शिविर भी अनवरत जारी रहेगा। बी पी और शुगर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
नाट्य मंचन, लघु नाटिका, प्याऊ उद्घाटन, मठा वितरण सहित होंगे विविध कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में तीर्थ की महिमा पर नाट्य मंचन और धार्मिक लुडो की रंगारंग प्रस्तुति स्थानीय महिला मंडलों द्वारा की जाएगी। सास बहु के बीच तालमेल और माता पिता के संस्कार पर भी लघु नाटिका भी आयोजित होगी। शहर के मध्य प्याऊ उद्घाटन और मठा वितरण भी समाज की महिला मंडल द्वारा किया जाएगा। जन्म कल्याणक के अवसर पर महावीर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित होगी।
महावीर जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, जीवन दर्शन पर झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
अंतिम दिवस जन्म कल्याणक दिवस पर भव्य शोभायात्रा श्री पाश्र्वनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सिहावा चौक तक जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी जो पूरे दिन घड़ी चौक में आम जनता के दर्शनाथ रहेगी। वही सभी जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।इस अवसर पर महावीर प्रसादी आम जनो के लिए बालक चौक में रहेगी।दोपहर में वृद्धाश्रम और जिला अस्पताल में फल वितरण भी किया जाएगा।सायंकाल बच्चो द्वारा मुख्य मार्ग की व्यावसायिक संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलित भी किया जाएगा। रात्रि में सभी स्थानीय समाज की संगीत मंडली द्वारा प्रभु महावीर की भक्ति भी आयोजित होगी।
महोत्सव को सफल बनाने तैयारियों में जुटे समाजजन

भगवान महावीर स्वामी के पांच दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव को सफल बनाने समाजजन तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए है। समस्त आयोजनों की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष आकाश गोलछा,सचिव अर्पित जैन,कोषाध्यक्ष अरिहंत लूणावत,विजय गोलछा,ललित पारख,बसंत ओस्तवाल,दीपक जैन,अमित जैन, रानू डागा,नीरज नाहर,निकेश कोटडिय़ा,अंकित बंगाणी,संजय दुग्गड ,ऋषभ गांधी,कोमल बोहरा,शीतल सांखला,सुनील बरडिया,धनराज लूनिया,संकेत बरडिया,कुशल चोपड़ा, मनोज कटारिया,प्रियांश बंगानी,आरसी राखेचा,महावीर पारख,अतिशय जैन,अभिषेक पारख,नमन राय सोनी,रोहित छाजेड़ चिराग़ चोपड़ा,यश छाजेड़,ख़ुसराज बाफना,गोल्डी कोचर,मोना बैद ,स्वाति मिन्नी,कामना जैन,नेहा पारख,मोना जैन,स्वाति बैद,रूपल लोढ़ा,दीपिका गोलछा, रूपल जैन सहित युवा वर्ग विशेष रूप से सक्रिय नजर आ रहे हैं।
