Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने दी हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र व चेट्रीचंड की शुभकामनाएं


धमतरी। महापौर रामू रोहरा ने हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र एवं चेट्रीचंड पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह समय भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहने का होता है, जब पूरा समाज नए उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का संकल्प लेता है। महापौर ने अपने संदेश में कहा कि हिंदू नववर्ष का प्रारंभ केवल कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन में नए विचार, नए लक्ष्य और नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर है। यह हमें बीते समय से सीख लेकर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस नववर्ष को सेवा, सद्भाव और विकास के संकल्प के साथ मनाएं। चैत्र नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महापौर ने कहा कि यह नौ दिनों का पर्व शक्ति की उपासना, आत्मसंयम और साधना का प्रतीक है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर की नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मकता को अपनाता है। यह पर्व हमें अनुशासन, श्रद्धा और आत्मबल को मजबूत करने की सीख देता है। चेट्रीचंड पर्व के संबंध में उन्होंने कहा कि यह सिंधी समाज की आस्था का प्रमुख उत्सव है, जो भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अंत में महापौर ने मां दुर्गा से शहर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!