Uncategorized

भखारा-भठेली में “सुशासन तिहार 2026 – समाधान शिविर” का सफल आयोजन

356 आवेदन प्राप्त, 53 मामलों का मौके पर निराकरण, विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक हुए सम्मानित

भखारा-भठेली।नगर पंचायत भखारा-भठेली के पंचायत भवन में “सुशासन तिहार 2026 – समाधान शिविर” का भव्य एवं जनहितकारी आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से नागरिकों ने पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याएं एवं मांगें लिखित रूप में प्रस्तुत कीं। शिविर जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, पारदर्शी प्रशासन एवं जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीएमओ हरिकृष्ण पावरिया, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, अविनाश गौर बिट्टू,वरिष्ठ नागरिक वीरेंद्र साहू, हेमंत साहू, भूपेश्वरी चंदेल, गौतमी पटेल, झम्मन साहू, परदेसी कंवर, भूपेंद्र यादव, डूमेंद्र गंगबेल, हितेंद्र साहू, मेघनाथ साहू पार्षद गण, इंजीनियर ज्योति साहू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
विशेष बात यह रही कि जिले के विभिन्न नगर पंचायतों एवं निकायों के सीएमओ भी समाधान शिविर में शामिल हुए और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
शिविर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी, मितानिन, जिला उद्योग केंद्र, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन स्वीकार किए।
शिविर में कुल 356 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 53 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान*

शिविर के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वृक्षारोपण हेतु छोटू राम पाल (वार्ड-15), वर्षा ऋतु में जल संरक्षण हेतु उषा साहू (वार्ड-06), स्वस्फूर्त घर और दुकान का प्रथम टैक्स पटाने हेतु विपिन बिहारी साहू (वार्ड-08), संस्कृत कार्य क्षेत्र में भुवन निर्मलकर (वार्ड-07), पेय जल व्यवस्था हेतु कुशराज सोन (वार्ड-11), लेखराम साहू (वार्ड-11) एवं घनश्याम यादव (वार्ड-12) शामिल रहे। सभी सम्मानित नागरिकों को प्रशस्ति पत्र, शाल देकर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

*हितग्राहियों को राशनकार्ड एवं नोनी योजना प्रमाण पत्र वितरित*

शिविर में 5 पात्र हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली पात्र कन्याओं को शासन द्वारा एक लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे बेटियों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। समाधान शिविर इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
शिविर को सफल बनाने में शेखर सिंहा, पूर्णेश्वर साहू, संजय साहू, चंद्र प्रकाश साहू, देवेंद्र कंवर, कमलेश साहू, शोभा साहू,स्वच्छता समूह की दीदीयां सहित सभी विभाग के कर्मचारी ने भरपूर सहयोग किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!