Uncategorized

संत समागम से आत्मिक ऊर्जा का होता है संचार : रंजना साहू

श्री कबीर ब्रह्मचारिणी आश्रम, पोटियाडीह धमतरी में आयोजित भव्य सत्संग समारोह में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

धमतरी- श्री कबीर ब्रह्मचारिणी आश्रम, पोटियाडीह धमतरी में आयोजित भव्य सत्संग समारोह आध्यात्मिक चेतना, संत समागम और कबीर वाणी की अमृतधारा से सराबोर रहा। इस पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने पूज्य संत श्री निष्ठा साहब जी सहित अनेक संत महात्माओं का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। सत्संग के दौरान संतों की वाणी से कबीर साहेब के उपदेशों का श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आत्मिक शांति और प्रेरणा का अनुभव किया। कार्यक्रम में संतों ने कबीर साहेब के जीवन दर्शन, मानवता, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि संतों का सान्निध्य और कबीर साहेब की वाणी जीवन को सही दिशा देने का कार्य करती है, कबीर साहेब ने कर्म, सत्य और मानवता को सर्वोपरि माना, उनका संदेश आज के भौतिकतावादी युग में और भी प्रासंगिक हो गया है। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि कबीर वाणी हमें बाहरी आडंबर से दूर रहकर आत्मशुद्धि, प्रेम और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाती है, कबीर साहेब कहते हैं, “बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय, जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।” यह पंक्ति हमें आत्ममंथन और आत्मसुधार की प्रेरणा देती है। श्रीमती साहू ने संतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्संग समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती अनीता मुकेश यादव ने अपने विचार व्यक्त किया.इस अवसर पर भाजपा नेत्री रितिका यादव, सहित बड़ी संख्या में कबीर साहेब सत्संगी उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!