Uncategorized

जनता की सेवा व शहर का विकास प्रथामिकता – विजय देवांगन

लगातार विकास कार्यो का महापौर करवा रहे भूमिपूजन व लोकार्पण, बिना भेदभाव के सभी वार्डो का कर रहे समुचित विकास

धमतरी। शहर के विभिन्न वार्डो में लगातार अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण महापौर विजय देवांगन द्वारा वार्ड के वरिष्ठ जनों के हाथो करवाया जा रहा है। जिससे विकास को गति मिल रही है। और जनता की मांगो को पूरा किया जा रहा है। इस संबंध में चर्चा के दौरान महापौर विजय देवांगन ने कहा कि शुरु से उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा व शहर विकास रहा है। इसे उद्देश्य मानकर वे निरंतर कार्य कर रहे है। राज्य सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यो के लिए फंड प्रदान किया जा रहा है। जिसके चलते नित नये विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण कर जनता की मांगो को पूरा किया जा रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि इससे पहले के धमतरी नगरीय निकाय के इतिहास में भेदभाव की राजनीति हावी थी जनप्रतिनिधि विपक्ष के वार्डो में विकास को महत्व नहीं देते थे। लेकिन वे भेदभाव से परे होकर सभी वार्डो में समुचित विकास को प्राथमिकता दे रहे है। पूरा शहर उनका अपना है ऐसे में शहर के सभी क्षेत्रो का सामान विकास आवश्यक है। विजय देवांगन ने आगे कहा कि शहर की भीतरी सड़के जो कि निगम द्वारा निर्माण किया गया है काफी बेहतर है। मुख्य सड़के जो कि नेशनल व स्टेट हाईवे है उनकी दशा में भी सुधार करवाया जायेगा। भूपेश सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी गंभीर है। इसलिए शहर के प्रमुख सड़को दशा सुधारने के निर्देश दिये है। जल्द ही शहरवासियों को गड्ढे व धूल वाली सड़को से मुक्ति मिलेगी। बता दे कि महापौर विजय देवांगन रोजाना निगम दफ्तर में पूरा समय देते है। जनता से मिलकर उनकी मांगो, शिकवा, शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते है और उनके निराकरण का हर संभव प्रयास करते है। महापौर अपनी एमआईसी टीम व पार्षदों को साथ लेकर विकास की गति को लगातार बढ़ा रहे है। उनके महापौर बनने के बाद निगम की कार्यप्रणाली में काफी हद तक सुधार हुआ। भूपेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी निगम के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने में महापौर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
शहर में 25 – 25 लाख के बनेंगे 9 सामुदायिक भवन
महापौर विजय देवांगन ने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी सामुदायिक भवन जो उपलब्ध है वो बड़े बड़े और काफ़ी महंगे होते हैं या फिर बहुत छोटे हैं जिसमें कार्यक्रम सम्पन्न नहीं हो पाता इस वजह से सामान्य परिवार और गऱीब परिवार उन भवनों में अपना कोई भी कार्यक्रम करने में परेशानी झेलते हैं क्योंकि ये सामुदायिक भवन जो बड़े एवं सुविधाजनक है काफ़ी महंगे होते हैं इस कारण वे इन भवनों का उपयोग नहीं कर पाते इन्हें परेशानियों को देखते हुए हमने पूरे शहर में 9 सामुदायिक भवन 25 – 25 लाख का बनाने का निर्णय लिया है इन भवनों में उन्हें बहुत ही कम दर पर यह भवन उपलब्ध हो पाएगा उनसे केवल मेंटेनेंस के रूप में एक छोटी रक़म ली जाएगी ताकि इन भवन का देख रेख और मेंटनेंस हो सके से इस प्रकार से प्रत्येक 4-5 वार्डों के लिए एक सामुदायिक भवन पूरे शहर भर में उपलब्ध रहेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!