Uncategorized

कोलियारी के 50 परिवारों को महापौर का आश्वासन, नहीं तोड़ा जाएगा मकान

धमतरी। ग्राम कोलियारी में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच महापौर रामू रोहरा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि किसी भी परिवार का मकान नहीं तोड़ा जाएगा। रविवार को ग्राम कोलियारी के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महापौर के निवास पहुंचे और अपनी चिंता से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में यह चर्चा चल रही है कि करीब 50 लोगों के मकानों एवं अतिक्रमण को हटाया जाएगा, जिससे लोगों में भय और असमंजस का माहौल है। इस पर महापौर रामू रोहरा ने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और फिलहाल किसी का मकान तोड़ने की कोई कार्रवाई नहीं होगी।
महापौर ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यदि किसी प्रकार की समस्या या शंका है तो सीधे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जानकारी लें। उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्य लोगों के हितों को ध्यान में रखकर किए जाएंगे तथा किसी भी परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।
महापौर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सरपंच सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!