Uncategorized

दिव्यांग बच्चों की सहायता हमारा नैतिक दायित्व — रूपल लोढा

सार्थक के विशेष बच्चों को कल्पवृक्ष वूमेन ट्रस्ट द्वारा स्वेटर का मिला उपहार


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती एवं विश्व दिव्यांग दिवस पर कल्पवृक्ष वूमेन ट्रस्ट द्वारा सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों को ऊनी स्वेटर का उपहार छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती एवं विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कल्पवृक्ष वूमेन ट्रस्ट द्वारा सार्थक स्पेशली एबल्ड चिल्ड्रन स्कूल, धमतरी में स्नेह, संवेदना और सेवा से युक्त एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्दियों को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की ओर से विशेष बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। गर्माहट भरे इस उपहार ने बच्चों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मीयता की अनूठी चमक भर दी। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष बच्चों द्वारा मधुर स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति से सबका दिल जीत लिया। बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रूपल लोढा सचिव श्रीमती अंकिता चोपड़ा, एवं सदस्य श्रीमती लक्ष्मी कांकरिया, श्रीमती आस्था गोठी, श्रीमती कविता लोढा, श्रीमती स्वाति लोढा के साथ समाजसेवी मितेश जैन एवं विनीत पारख सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती रूपल लोढा ने कहा दिव्यांग बच्चों की सहायता करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारे ट्रस्ट का उद्देश्य ही नहीं, बल्कि हमारा नैतिक दायित्व भी है। हम ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे।सार्थक स्कूल की चेयरमैन डॉ. सरिता दोशी ने कल्पवृक्ष वूमेन ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा—दिव्यांगजनों के जीवन को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में समाज का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े, तथा पालक शकुंतला सोनी, बिमला तिवारी, सखिना बाघमारे, प्रेमबती साहू, सविता शेख सहित अनेक पालकगण तथा लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!