Uncategorized

कोलियारी-खरेगा सड़क बारिश से पहले पूरी होगी, देवपुर में विकास कार्य तेज: कलेक्टर

देवपुर में सार्वजनिक कला मंच और अटल व्यवसायिक परिसर बनेगा

देवपुर में संभावनाओं को मिला बल: आजीविका, स्किल और पर्यटन पर कलेक्टर का फोकस

धमतरी- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के विकास खंड धमतरी ग्राम पंचायत देवपुर मे पंच-सरपंच,महिला समूह, एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की उन्होंने महिला समूह दीदियों से आजीविका संबंधी बातचीत की । दूध उत्पादन, कलेक्शन, के बारे में पूछा । इन्होंने हथकरघा के साथ ही अन्य जीविकौपार्जन की बात की.
कलेक्टर ने कहा कि 100 लीटर दूध कलेक्शन होने पर देवभोग दूध क्लेक्शन सेंटर और महिलाएं हाथकरघा करती है तो हथकरघा सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही । उन्होंने देवपुर में पर्यटन की संभावना को देखते हुए दो कमरे का रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की । कलेक्टर की ओर से सदस्य जिला पंचायत श्रीमती मोनिका देवांगन ने सार्वजनिक कला मंच और अटल व्यवसायिक परिसर बनाने की घोषणा की ।
उन्होंने पिछले वर्ष जब सुशासन दिवस यहां आने की बात साझा करते हुए कहा कि उन्हें धमतरी से देवपुर आने में करीब एक घंटे का समय लगा । सड़क, गड्डे से हालत खराब थी । लेकिन अब कोलियारी-खरेगा सड़क बारिश से पहले पूरी हो जाएगी । इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है । इसमें आप सभी का सहयोग रहा है । उन्होंने कहा कि कोलियारी में स्किल सेंटर बना है । जहाँ युवाओं को विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण दिया जाता है । सेंटर में ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, नर्सिंग आदि का प्रशिक्षण की व्यवस्था है । आपके गांव के बच्चे प्रशिक्षण ले सकते है।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि रबी फसल के दौरान धान के बदले कम पानी की फसल लगाएं । उन्होंने इस देवपुर मेला परिसर को कार्य योजना बनाकर व्यवस्थित करें । कलेक्टर द्वारा सामुदायिक बाड़ी एवं वृक्षारोपण कार्य ग्राम पंचायत सारंगपुरी का भी निरीक्षण किया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!