Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकास के साथ शिक्षा को दिया बढ़ावा – ठाकुर शशि पवार

आगमन पर मुख्यमंत्री ने धमतरी महाविद्यालय के विधि विभाग, कंडेल महाविद्यालय भवन व नांलदा परिसर निर्माण की दी सौगात

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा उक्त स्वीकृति से छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों में है हर्ष


धमतरी। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान उन्होने अरबों की सौगात दी। उनके आगमन से क्षेत्र में विकास के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा मिला है। उक्त बाते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कही।
श्री पवार ने आगे कहा धमतरी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सालों से विधि विभाग के लिए अलग भवन की मांग हो रही थी। छात्र-छात्राओं को भवन की कमी के चलते शिक्षा ग्रहण करने में असुविधा होती थी। आखिरकार मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं की मांगो को पूरा करते हुए नया भवन की सौगात दी है। इसी प्रकार कंडेल में महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने के पश्चात कॉलेज भवन की मांग जोर शोर से हो रही थी। छात्र-छात्राओं व क्षेत्र वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने नये भवन की स्वीकृति दी है। वहीं धमतरी में नालंदा परिसर की कमी छात्र-छात्राओं को सालो से खल रही थी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व अन्य अध्ययन कार्य में छात्रों को असुविधा हो रही थी। अब विद्यार्थियों को नालंदा परिसर की सौगात देकर मुख्यमंत्री ने मांग को पूरा किया है। उक्त तीनों घोषणाएँ शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री की घोषणा से छात्र-छात्राओं में हर्ष व उत्साह का माहौल है।
शशि पवार ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार विकास के नये आयाम स्थापित करने के साथ ही शिक्षा की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाओं के साथ विकास की सौगात क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री ने दिया है। इसके लिए श्री पवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!