Uncategorized

किसान, जवान, संविधान जनसभा में जिले के हजारो कांग्रेसी हुए शामिल

जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व महापौर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने की सभी में सहभागिता सुनिश्चित


धमतरी। आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस द्वारा किसान जवान संविधान जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रुप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व संगठन के महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
उक्त सभा में शामिल होने जिले के कांग्रेसी भी उत्साहित रहे। आज लगभग 300 गाडिय़ों से जिले के हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और जनसभा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने योगदान दिया। आज राजीव भवन से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, प्रदेश कांग्रेस सं. महामंत्री पंकज महावर, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लाक शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय आकाश गोलछा, आकाश शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!