Uncategorized

नगर पंचायत भखारा में मनाई गई दीपावली, अध्यक्ष, सीएमओ एवं पार्षदों ने कर्मचारियों के साथ बांटी खुशियां


भखारा। नगर पंचायत परिसर में दीपावली पूर्व पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएमओ, पार्षदगण सहित सभी कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों ने एक साथ दीप जलाकर खुशियां साझा कीं। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें एकजुटता, प्रकाश और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के समर्पित कार्य की सराहना करते हुए स्वच्छता दीदियों को भी विशेष धन्यवाद दिया। सीएमओ ने भी नगर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में कर्मचारियों की भूमिका की प्रशंसा की और सभी को सुरक्षित एवं खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीप पर्व पर सभी को मिठाई एवं स्वच्छता समूह को साड़ी भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सीएमओ ने दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!