Uncategorized

नागपंचमी महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य पालकी यात्रा

धमतरी। नागपंचमी महोत्सव के तहत नागदेव की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत एवं पूजन कर अपनी आस्था प्रकट की। गौरतलब है कि नागेश्वर महादेव समिति द्वारा नागपंचमी पर्व को महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्योंकि हटकेशर में ग्यारहवी सदी का नागदेव मंदिर है। पालकी यात्रा वार्ड भ्रमण कर नागदेव मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर समिति के दिलीप देवांगन,पुरोहित नारायण कौशिक, श्यामलाल देवांगन, नारायण देवांगन, यशवंत देवांगन, प्रशांत मीनपाल, लोकेश नेताम, आशाराम साहू, सोमन देवांगन, गेंदलाल साहू, अशोक पटेल सहित अन्य भक्त मौजूद थे। नागपंचमी पर नागदेव महाराज का अभिषेक पूजन होगा। पश्चात महाआरती के बाद दोपहर में भंडारा हुआ। साथ ही नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण यज्ञ अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!