Uncategorized

विधायक निधि से विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। नगर विकास के कार्यों के लिए मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक अजय चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्षगण निरंजन सिन्हा, ज्योति चन्द्राकर, रविकान्त चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर, पार्षद तुमेश्वरी ध्रुव, नगर पंचायत के पूर्व पार्षदगण, विधायक, सांसद प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक गणों के आतिथ्य में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। विधायक अजय चन्द्राकर के नेतृत्व क्षमता के कारण विधायक निधि से लेकर राज्य शासन के निधियों से, केन्द्र सरकार के निधियों से निरंतर विकास कार्य जारी है। इसीक्रम में नगर के वार्ड 5, 10, 15 12 एवं अन्य वार्डों में भी निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, कई जगहों में विधायक निधि से लोकार्पण व शिलान्यास नगर पंचायत द्वारा विधिवत पुजन कार्य कर किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार बैस, नंदु चन्द्राकर, राजकुमार चन्द्राकर, मालकराम साहु, कृष्णकांत साहू, मुलचंद सिन्हा, कुलेश्वर चन्द्राकर, त्रिलोकचंद जैन, भोजराज चन्द्राकर, संतोष बैस, प्रभात बैस, अजय कुमार, कमल शर्मा, विष्णु चन्द्राकर, अनुराग चन्द्राकर, भारती बैस, गोपाल बैस, भगवती यादव, किशोर यादव, दौलत ध्रुव, संजु चन्द्राकर, सत्यम चन्द्राकर, अनूप यादव, बल्लू चन्द्राकर, पुस्कर चन्द्राकर, कृष्णा सेन आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!