Uncategorized

हसदेव जंगल को बचाने होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के पदाधिकारी पहुंचे रायपुर

छत्तीसगढ़ में हसदेव जंगल को बचाने के लिए लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस बीच आज को सामाजिक संगठनों की अगुवाई में हसदेव जंगल काटने के विरोध स्वरूप विशाल मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। रायपुर के महादेव घाट से विधानसभा तक कतार बनाकर 36 प्रकार के देशी पौधों को रोपा जाएगा। साथ ही सरकार को जंगल की कटाई रोकने की अपील की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा और अंबिकापुर जिला के बीच हरा-भरा हसदेव जंगल है, जिसे कोल माइनिंग के लिए लगातार काटा जा रहा है। ऐसे में जंगल बचाने के लिए प्रदेश की गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और सर्व आदिवासी समाज ने जन आंदोलन करते हुए कई चरण में हसदेव बचाओ अभियान छेड़ा दिया है। उक्त अभियान में शामिल होने आज धमतरी जिला के छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारी रायपुर पहुंचे जिसमे निखिलेश साहू जिलाअध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धमतरी,डॉ रोशन साहू जिलााध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना धमतरी,अमित वर्मा जिलासंयोजक छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना, डॉ कुंजबिहारी सिन्हा जिलामंत्री छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, योगेश सिन्हा जिला सचिव छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना ,आदित्य शर्मा, रवि सोनवानी,अशोक मानिकपुरी, रामेश्वर साहू,राजकुमार साहू,दिलीप पटेल,गौकरण साहू,रामादिन, दुष्यंत साहू, प्रमोद देवांगन,दिनेश सिन्हा,ललित साहू, मिथलेश देवांगन, पितेश साहू,चित्ररेखा देवदास जिला अध्यक्ष महिला छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना धमतरी
रीना सोनवानी आदि शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!