Uncategorized

नगरी नपं उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने वार्ड के श्रवण बाधित महिला को प्रदान किया श्रवण यंत्र

नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष ने अपने वार्ड की जरूरतमंद श्रवण बाधित महिला को श्रवण यंत्र का निःशुल्क वितरण किया गया। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने अपने वार्ड में निवासरथ सुखवाती यादव को श्रवण यंत्र उसके निवास पर जाकर दिया. उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुँचें और कोई भी व्यक्ति अपनी विकलांगता के कारण पीछे न रह जाए। इसी कार्यक्रम में आज मैंने मेरे वार्ड की जरूरतमंद महिला को श्रवण यंत्र देकर उसे सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया.लाभार्थी ने भी इस श्रवण यंत्र के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं पार्षद राजा पवार का आभार प्रकट किया। सुखवाती ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब वे आसानी से अपने परिवारजनों से संवाद कर सकेंगी और समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाएगी. यह प्रयास सामाजिक समावेशिता और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!