Uncategorized

कांग्रेस के डीजल चोरी के आरोप से आक्रोशित भाजपाई पार्षद पहुंचे सिटी कोतवाली

पल्सर दो पहिया वाहन में ईंधन भरने का मामला पकड़ा तूल, पार्षदों ने कहा आरोप बेबुनियाद एवं मिथ्या

धमतरी- कांग्रेस पार्षदों द्वारा नगर निगम के खड़ी वाहन में डीजल डलवाने तथा दो पहिया वाहन पल्सर का भी उल्लेख किए जाने पर आक्रोशित भाजपाई पार्षदों ने इस आरोप का खंडन करते हुए इसे बेबुनियाद तथा मिथ्या बढ़कर निगम की छवि को धूमिल करने वाला कहते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की पार्षदों का कहना है कि जिस पल्सर दोपहिया वाहन का उल्लेख किया जा रहा है उसे सामने लाया जाए और कब-कब उसमें डीजल डलवाया गया है यह बताया जाए क्योंकि डीजल चोरी की घटना पिछले कांग्रेस के कार्यकाल में निगम में आम बात थी जिसे कई बार तत्कालीन विपक्ष के भाजपाई पार्षदों ने प्रमाण के साथ उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई जिम्मेदार उसे समय के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं किया गया जबकि वर्तमान में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम ईमानदार एवं पारदर्शी शासन प्रणाली आम जनता को देते हुए विकास को एक नई ऊंचाई देकर ऐसी गति प्रदान की है जिसकी परिकल्पना किसी ने नहीं की है और इसी से कांग्रेसी तिलमिला गए है.कोतवाली पहुँचने वालो में सभापति नरेंद्र रोहरा निलेश लुनिया विजय मोटवानी अखिलेश सोनकर पिंटू यादव हिमानी साहू मेघराज ठाकुर राकेश चंदवानी हेमंत बंजारे कलेश सोनी नम्रता पवार अज्जू तलीम गोस्वामी आशा लोधी भारती साहू अनीता अग्रवाल सतीश पवार चंद्रभागा साहू शैलेश रजक गजेंद्र संजय आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!