Uncategorized

सो रहे तीन वर्षीय बच्चे को कोबरा ने डसा, मौत

ग्रामीणों ने कहा बरसात के मौसम में जहरीले जीवो के खतरे को देखते हुए सभी शासकीय स्वास्थ केन्द्रो में होनी चाहिए ऐंटी स्नेक वैनम की पर्याप्त उपलब्ध्ता

एक तीन वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई जिससे परिवार एवं गाँव में शोक की लहार छा गई है.मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अकतई निवासी तीन वर्षीय केशव साहू घर के बिस्तर पर सोया हुआ था जिसे एक कोबरा सांप ने डस लिया.बच्चे की तबियत बिगड़ते देख पास स्थित बटरेल उप स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जंहा ऐंटी स्नेक वैनम नहीं था ऐसे में बच्चे की जान बचाने आनन् फानन में बच्चे को धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया जंहा बच्चे का उपचार जारी था लेकिन बच्चे की मौत हो गई.जिसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लाया गया जंहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि सभी शासकीय स्वास्थ केन्द्रो में बरसात के मौसम में जहरीले जीवो के खतरे को देखते हुए ऐंटी स्नेक वैनम की पर्याप्त उपलब्ध्ता होनी चाहिए.यदि बटरेल उप स्वास्थ केंद्र में बच्चे को ऐंटी स्नेक वैनम मिल जाता तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!