Uncategorized

श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अभिनंदन स्वामी जिनालय शांति कॉलोनी तक निकाली गई प्रभातफेरी

भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याण के तहत रोजाना निकाली जा रही प्रभातफेरी में शामिल हो रहे बड़ी संख्या में समाजजन


धमतरी. सकल जैन श्रीसंघ द्वारा भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625 वां वर्ष को हुक्म संघ के नवम पट्टधर युग निर्माता आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलालजी म. सा. की आज्ञानुवर्तीनी शासनदीपिका श्री प्रियंका श्री जी म.सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में मनाई जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार से प्रभातफेरी रोजाना निकाली जा रही है। आज प्रभातफेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अभिनंदन स्वामी जिनालय शांति कॉलोनी तक निकाली गई। प्रभातफेरी में महिलाएं, पुरुष व बच्चें भी उत्साहपूर्वक भक्तिभाव से शामिल हुए। प्रभातफेरी के दौरान भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से शहर गूंजायमान हो उठा। समाजजनों ने अंहिसा परमो धर्मा व जीयो व जीने दो का संदेश दिया।
कल होंगे विविध सेवाभावी व धार्मिक आयोजन
29 मार्च रविवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक जाएगी। प्रात: 10 बजे से अहिंसा खेल दिवस स्काई टर्फ, मैत्री विहार कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। प्रात: 11 बजे से रतन काम्पलेक्स रामबाग में, दोपहर 3 बजे से बालक चौक मे मठा वितरण किया जायेगा। दोपहर 12 बजे से बालक चौक में अंजलि प्याऊ का उद्घाटन होगा। रात्रि 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मंगलाचरण (गीत एवं नृत्य) का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!