Uncategorized

निगम आयुक्त प्रिया गोयल की सक्रियता से योजनाओं को मिली नई उड़ान, पारदर्शिता और जनसहभागिता पर जोर

आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

शहर में आकांक्षी शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, मणिकांचन केंद्र, कला केंद्र सहित जलावर्धन योजना के अंतर्गत फिल्टर प्लांट का कार्य है तेजी से प्रगति पर

धमतरी । नगर निगम धमतरी में इन दिनों विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। निगम आयुक्त प्रिया गोयल की सक्रिय और दूरदर्शी कार्यशैली के चलते शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन देखने को मिल रहा है। शहर में आकांक्षी शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान, मणिकांचन केंद्र, कला केंद्र सहित जलावर्धन योजना के अंतर्गत फिल्टर प्लांट का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके साथ ही दानिटोला क्षेत्र में गरीबों के लिए बनाए जा रहे आवासीय परिसर भी निगम की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। शहर की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शासन को योजनाबद्ध प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में और भी व्यापक विकास कार्यों की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। आयुक्त द्वारा जनसहभागिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं, मितानिन बहनों एवं विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन प्रयासों से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है और योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। निगम आयुक्त की कार्यशैली का सकारात्मक प्रभाव निगम की कार्यप्रणाली में भी स्पष्ट नजर आ रहा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश, कार्यों में पारदर्शिता, कर्मचारियों में अनुशासन और नियमित वेतन भुगतान जैसी व्यवस्थाएं निगम को एक नई दिशा दे रही हैं। कर्मचारियों में कसावट आने से कार्यों की गति तेज हुई है और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं। कुल मिलाकर, नगर निगम धमतरी में आयुक्त के नेतृत्व में विकास, पारदर्शिता और जनसहभागिता का मजबूत मॉडल उभरकर सामने आ रहा है, जो शहर को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!