Uncategorized

जहरीले पानी के सेवन से दो मवेशी व एक बंदर की मौत


धमतरी। गर्मी के मौसम में वन्य प्राणी प्यास बुझाने तालाब जलाशयों आदि की तलाश में रहते है। इसी दौरान प्यास बुझाने के लिए जहरील पानी के सेवन से 3 जानवरों की मौत होने की आंशका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चारगांव में दो गाय व एक बंदर की मौत हो गई है। तब ग्रामीणों ने शव देखा तो वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग द्वारा प्रारंभिक तौर पर आंशका जताई जा रही है कि तालाब का पानी जहरीला हो सकता है जिससे मवेशियों की मौत हुई होगी। फिलहाल वन्य प्राणियों को तालाब से दूर रखने के निर्देश दिये गये है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दे कि दुगली रेंज अन्तर्गत उक्त घटना हुई है। जांच के पश्चात दोषी पाये जाने पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!