Uncategorized

गांव चलो बस्ती चलो अभियान एक समृद्ध, समानता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक संकल्प है-रंजना साहू

समरसता हमारे गांव व समाज को मजबूत बनाती है : श्यामा साहू

धमतरी- ग्राम पंचायत रुद्री में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों के साथ गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया गया , जिसमें मुख्य रूप से संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशेष रूप से प्रदेश भाजपा के आव्हान पर समरसता दिवस में मनाई गई। कार्यक्रम के दरमियान डोर टू डोर संपर्क कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि गांव चलो, बस्ती चलो अभियान केवल एक सेवा कार्य नहीं है, यह एक ऐसा माध्यम है जो हमें खुद से जोड़ता है, हमें सिखाता है कि असली विकास तब होता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचे।यदि हम सभी मिलकर गांवों और बस्तियों की ओर कदम बढ़ाएं, और समरसता का संदेश लेकर वहां जाएं तो न केवल हम किसी का जीवन संवारेंगे, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखेंगे। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य है—देश के ग्रामीण और वंचित इलाकों में जाकर वहां के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना, यह अभियान एक संकल्प है एक समृद्ध, समानता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा साहू ने कहा कि समरसता का अर्थ है समानता, एकता और भाईचारा, जब हम गांव और बस्तियों में काम करते हैं, तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम जाति, धर्म, भाषा, या वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक समान दृष्टि से देखें। यही समरसता हमारे गांव व समाज को मजबूत बनाती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, जनपद सदस्य अनिता यादव, सरपंच लक्ष्मी बंया, प्रीतम साहू, गोपाल साहू, घनश्याम यादव, सुशांत राव, मुकेश यादव, कन्हैया यादव, मंगलू साहू, गणपत यादव, श्यामलाल, केशव साहू, आदित्य साहू, कुमारी बाई यादव सहित ग्रामीण व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!