Uncategorized
धान खरीदी के समय सीमा को बढ़ाने को लेकर कृषि मंत्री से मिले पूर्व विधायक लेखराम साहू
सोसाइटियों में खाद उपलब्ध कराने व किसानों को समस्याओं से कराया अवगत

धमतरी । छत्तीसगढ में धान खरीदी के समय को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम से पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू मिले। चूंकि धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हुआ है लेकिन इसी बीच राइस मिल संघ की हड़ताल होने के कारण सोसाइटियों में सही समय से धान उठाव नहीं होने के कारण समय सीमा में टोकन नहीं कट पाया, समय सीमा में किसान अपनी धान नहीं बेच सके जिससे किसानों को बहुत दिक्कतों का, सामना करना पड़ रहा है, किसानों की धान उनके पास पड़ी हुई है, अगर समय नहीं बढ़ाया गया तो किसानों की धान इस समय नहीं बिक सकेगी चूंकि धमतरी जिले में धान एवं चने की फसल अधिकतम लिया जा रहा है लेकिन सोसाइटियों में खाद की कमी है, जिससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है कृषि मंत्री से मांग किया गया कि सोसाइटियों में खाद उपलब्ध कराई जाए।
