Uncategorized

दशहरा महोत्सव के तहत कुरुद में हुई सुनील तिवारी नाइट का आयोजन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। प्रतिवर्ष परंपरानुसार लगातर 24 वर्षों से दशहरा उत्सव इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 अक्टूबर को नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षदगण, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्षगण, पूर्व पार्षदगणों के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत 7 से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीना बाज़ार एवं रामलीला मंचन का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मे उद्बोधन नगर पंचायत के अध्यक्ष तपन चन्द्राकर , एवं अध्यक्षता के रूप में पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथिगणों मे नगर पंचायत कुरूद के उपाध्यक्ष मंजु प्रमोद साहू समस्त पार्षदगणों एवं पूर्व पार्षदगणों मे आयोजन समिति अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, महासचिव भानु चन्द्राकर कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, डूमेश साहू, मनीष साहू, तुमेश्वरी ध्रुव, राखी चन्द्राकर, मोहन अग्रवाल, साधना देवांगन, रामेश्वर साहू, गीताराम सिन्हा, सुनील चन्द्राकर, भारती पंचायन, यमुना कंवर, विनोद पिंटू चन्द्राकर, रामेश्वर ध्रुव, नेमी बैस, चन्द्रकुमार चन्द्राकर, यशवंत साहू, के आतिथ्य मे खेल मैदान कुरूद में सम्पन्न हुआ। महोत्सव मे लोकरंग अर्जुन्दा के संचालक एवं महोत्सव समिति कला टीम के प्रमुख सदस्य दीपक चन्द्राकर को कुरूद दशहरा महोत्सव के सदस्यों, सुनील तिवारी के समस्त कलाकारों एवं नगर के समस्त जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, आतिथ्य सम्मान पश्चात छत्तीसगढ़ की सुपरहिट कार्यक्रम सुनील तिवारी नाइट की मनमोहक प्रस्तुति हुई।

कार्यक्रम का आभार महासचिव भानु चन्द्राकर ने एवं मंच संचालन प्रभात बैस ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों में भारत भूषण पंचायन, भोजराज चन्द्राकर, कोमल साहु, दौलत ध्रुव, संतोष बैस, किशोर यादव, कमलेश रेडी, खिल्लू देवांगन, कमल शर्मा, तुकेश साहु, अनुराग चन्द्राकर, खुबलाल चन्द्राकर, रवि चुनमुन, हनी खत्री, केशव चन्द्राकर, भूपेन्द्र छोटू, पप्पी चैनवानी, कमिथला साहु, सुरेखा चन्द्राकर, दीपमाला, टीकेश्वर चन्द्राकर, भूखन सेन, डब्बू निर्मलकर, नीरज, सौरभ, खिरीराज साहू, टेकराम चन्द्राकर, रंजन साहू, खोमन चन्द्राकर, मिथलू बैस आयोजन समिति के सदस्यों सहित हज़ारों के संख्या में श्रद्धालुजन महोत्सव शुभारंभ में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!