Uncategorized

खिसोरा में मिनी स्टेडियम व तालाब सौंदर्यीकरण का हुआ भूमिपूजन

लक्ष्मीकांता हेमंत साहू के प्रयासों का मिला फल, मुख्यमंत्री ने पूरी की घोषणा

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा में छ: सेनानी गण मूर्ति लोकार्पण व भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन में उन्होंने जो घोषणा की थी जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु स्वीकृत राशि 30.75 लाख व तालाब सौंदर्यीकरण हेतु रुपए 6 लाख राशि की भूमिपूजन व छत्तीसगढ़ जोन स्तरीय ओलम्पिक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अतिथि विधायक लक्ष्मी ध्रुव, लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद, जनपद अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश साहू,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डीहू साहू, जिला प. सदस्य कांति कंवर, कुसुमलता साहू, जनपद सदस्य सर्वेश बाफना, सरपंच गीरेश साहू , उपसरपंच किसून निषाद के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर लक्ष्मी ध्रुव ने कहा हमारे छत्तीसगढ़ सहित नगरी विधानसभा में चहुमुखी विकास की धारा बह रही है इस कड़ी में आज गौरव ग्राम खिसोरा में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त राशि का आज भूमिपूजन कर रहे है। साथ ही छत्तीसगढ़ ओलंपिक के इस आयोजन की गूंज पूरे देश में है इसके माध्यम से हमारे मुख्यमंत्री ने संस्कृति व संस्कार को सहेजा है। हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने कहा विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। और इतिहास जन्मोजन्म तक याद करने की। ऐसा ही एक इतिहास हमारे ग्राम खिसोरा में बना, हमारे मुख्यमंत्री के करकमलों से देश की गौरव छ: सेनानी की प्रतिमा का अनावरण उनके हाथों हुआ। जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू ने ग्राम वासियों को विकास हेतु स्वीकृत राशि के लिए बधाई दी। ज्योति ठाकुर, कांति कंवर, कुसुमलता, चंदन बाफना ने भी अपने उदगार व्यक्त किए। संचालन लोकेश साहू पंच व आभार प्रदर्शन सरपंच गिरेस साहू ने किया इस अवसर भूषण साहू, मोहन राते, तुलस साहू, गजाधर साहू, मुकेश साहू, फलेंद्र साहू, घनश्याम साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!