Uncategorized

निगम द्वारा महा श्रमदान का आयोजन: एक दिन एक घंटा, एक साथ के तहत महापौर, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संस्थाओं ने स्वच्छता के लिए थामा झाड़ू

स्वच्छता केवल अभियान भर नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए-रामू रोहरा

धमतरी-नगर निगम धमतरी द्वारा रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता ही सेवाअभियान के अंतर्गत आज ईतवारी बाजार परिसर, रमसगरी गार्डन मे महा श्रमदान का भव्य आयोजन किया गया। एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता महा श्रमदान अभियान के तहत महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल, सभापति कौशल्या देवांगन, उपायुक्त पीसी सार्वा, पवन गजपाल, एमआईसी सदस्य पिंटू यादव, विभा चंद्राकर, लीड बैंक मैनेजर इंदर कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी, नागरिक व विभिन्न समाज सेवी संगठन शामिल हुए। इस श्रमदान कार्यक्रम में अधिकारीगण, एमआईसी सदस्य, पाषर्दगण, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, सफाई मित्रों तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।ईतवारी बाजार क्षेत्र, जो शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम व्यापारिक इलाकों में से एक है, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम के सैकड़ों सफाईकर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों ने सड़क, नालियां एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। साथ ही व्यापारियों और दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान भर नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए जागरूक किया। वहीं आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि शहर की स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। नगर निगम नियमित सफाई व्यवस्था के साथ विशेष अभियान भी चला रहा है ताकि धमतरी स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बन सके.नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!