Uncategorized

राज्य स्तरीय टी20 ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्रह्मवीर रायपुर की टीम बनी विजेता

खेल में हार-जीत से परे, हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें - अजय चन्द्राकर

कुरुद। कुरूद क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टी20 ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ब्रह्मवीर रायपुर ने बालाजी भिलाई को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस रोमांचक मुकाबले में कुरूद के वरिष्ठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय लिया और उन्हें खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। श्री चंद्राकर ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा, खेल में हार-जीत से परे, हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें। यही गुणवत्ता आपको एक उम्दा खिलाड़ी बना सकती है और आपके खेल को देश-प्रदेश में पहचान दिला सकती है। पुरस्कार वितरण समारोह नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में अनिल चंद्राकर, कैलाश शुक्ला, भोजराज चंद्राकर विकास चंद्राकर, सुमन शर्मा शिक्षिका, और धनसिंग सेन आदि उपस्थित थे। फाइनल मैच में रायपुर और भिलाई की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मवीर रायपुर ने 20 ओवरों में 187 रन बनाकर भिलाई के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!