Uncategorized

अरुण सार्वा व खूबलाल ध्रुव ने कहा मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, विकास और जनकल्याण का रहा स्वर्णिम काल

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सावा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह अवधि देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
अरुण सार्वा एवं खूबलाल ध्रुव ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कहा कि देश में सड़क, रेल, हवाई अड्डों, डिजिटल सेवाओं और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
अरुण सार्वा एवं खूबलाल ध्रुव ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले वर्षों में भारत नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!