Uncategorized

कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन


धमतरी। छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल द्वारा इस बार बोर्ड परीक्षा एक माह पूर्व फरवरी से लिया गया। जो कि मार्च माह में भी जारी रहा। बोर्ड के उत्तरपुस्तिका बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इसका मूल्यांकन गंभीरता पूर्वक कराया गया। इसके लिए शिवसिंह वर्मा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी को केन्द्र बनाया गया था। प्रभारी बी. मैथ्यू ने बताया कि बारहवीं के विभिन्न विषयों के 13665 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए पहुंची थी। इसी प्रकार दसवीं के विभिन्न विषयों 36117 उत्तर पुस्तिका आई थी। इसका 305 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने मूल्यांकन किया। इससे निर्धारित समय के पूर्व ही प्रथम चरण का मूल्यांकन कार्य संपन्न कर लिया गया। केन्द्र प्रभारी बी मैथ्यू ने बताया कि बोर्ड के उत्तर पुस्तिका होने से मूल्यांकन केन्द्र में नियमों का गंभीरता से पालन किया गया। मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहे। साथ ही मूल्यांकन कक्ष सीसी कैमरा से लेस थे। इसलिए हर गतिविधयों पर पैनी नजर रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान भी मुस्तैद हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!