Uncategorized

स्पेशल ओलम्पिक की यूनिफाइड फुटबॉल टीम में सार्थक स्कूल के सत्यांशु-ईशु का चयन


धमतरी। सार्थक स्कूल में विशेष खिलाडिय़ों सत्यांशु दीप एवं ईशु बनपेला के सम्मान में एक भावनात्मक शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। दोनों खिलाडिय़ों का चयन स्पेशल ओलम्पिक भारत, छत्तीसगढ़ की यूनिफाइड फुटबॉल टीम में हुआ है, जो 6 से 10 अप्रैल 2026 तक सीडीएस, ग्वालियर में आयोजित दुनिया से मिलो फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक चाट्र्स पर लिखे ऑल द बेस्ट चैंपियंस, गो शाइन चैंपियंस एवं गो फॉर ग्लोरी जैसे प्रेरणादायक संदेशों ने पूरे वातावरण को गर्व और उल्लास से भर दिया। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को शूज, सॉक्स, कैप एवं टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक देविका दीवान एवं काजल रजक के मार्गदर्शन में सत्यांशु एवं ईशु ने फुटबॉल की उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। सार्थक की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि, यूनिफाइड फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ के 5 विशेष बच्चे, एक पार्टनर खिलाड़ी एवं एक कोच सहित कुल 7 सदस्यीय दल 5 अप्रैल को ग्वालियर के लिए रवाना होगा। इसी अवसर पर सत्यांशु एवं ईशु के सम्मान एवं हौसला-अफज़ाई के लिए यह शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव स्नेहा राठौड़, सहसचिव वंदना मिराणी, प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, कौशिल्या यादव, सुनैना गोड़े एवं सुभाष मलिक सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!