Uncategorized

जो पालक अपने बच्चो पर ध्यान देते है उनके बच्चे निश्चित ही आगे बढ़ते हैं – नीशू चन्द्राकार

संबलपुर में संकूल स्तरीय मेगा पीटीएम बैठक हुई,बड़ी संख्या में शामिल हुए पालक

धमतरी। शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर में संकूल स्तरीय मेगा पीटीएम अर्थात पालक शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, अध्यक्षता प्राचार्य शैलेन्द्र तरार ,विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच राजेश चंद्राकर , शाला विकास समिति संबलपुर अध्यक्ष बालकुमार क्षत्रिय, तथा जिला प्रशासन से नियुक्त नोडल ऑफिसर डीएसपी धमतरी नेहा पवार, डॉ.पंकज यादव। शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन से लोक शिक्षण संचनालय के सहायक संचालक मुकेश कुमार नायक के साथ पालक एवं संकूल के शिक्षक एव शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि नीशु चन्द्राकर द्वारा बताया गया कि जो पालक अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देते हैं उसके बच्चे आगे बढ़ते हैं वह देश व समाज के लिए रचनात्मक कार्य करते हैं इसलिए जरूरी है कि शिक्षक के साथ-साथ बच्चों के पालक भी ध्यान देवें। नोडल ऑफिसर डीएसपी धमतरी नेहा पवार एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष द्वारा बच्चों में हो रही नशापान की वृद्धि पर चिंता व्यक्त किया गया जिससे कि नशा के कारण आज समाज में अपराधी प्रवृत्ति बढ़ रही है तथा बालकों को संदेश दिया गया कि सभी अपने बच्चों पर मोबाइल,नशा आदि के दुष्परिणामों को निगरानी में रखें तथा समाज में व्यवस्था लाया जा सके। सरपंच राजेश चंद्राकार द्वारा बताया गया कि अब तक जनप्रतिनिधि व शिक्षक तथा पालक के सहयोग से कोरोना काल में भी हमारे संबलपुर में एक बेहतर परिणाम लाया गया। तथा पढ़ाई के साथ यहां खेल में भी बेहतर परिणाम लाया गया है जो बच्चे पढ़ाई में नहीं रहते या कमजोर रहते हैं वह दूसरी क्षेत्र में भी अपना बेहतर कैरियर बना सकते हैं।

प्राचार्य शैलेन्द्र तरार ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव के समय हमारी मांग पर मुख्य अतिथि नीशू चन्द्राकार के द्वारा प्रार्थना शेड निर्माण व आरो वाटर कूलर की घोषणा की गयी थी जिसे आज पीटीएम के समय स्वीकृति मिल गयी है इसके लिए शाला विकास समीति व शिछक एवम् उपस्थित पालक गणों ने नीशू चन्द्राकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही मुख्य अतिथि नीशू चन्द्राकर, सहायक संचालक एवम् सभी अतिथियों द्वारा राज्य शासन के महत्त्व पूर्ण योजना नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!